Temple Details

जानकी मन्दिर नेपाल के जनकपुर के केन्द्र में स्थित एक हिन्दू मन्दिर एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह हिन्दू देवी सीता को समर्पित है। मन्दिर की वास्तु हिन्दू-राजपूत वास्तुकला है। यह नेपाल में सबसे महत्त्वपूर्ण राजपूत स्थापत्यशैली का उदाहरण है और जनकपुरधाम भी कहलाता है। यह मन्दिर ४८६० वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित है। इसका निर्माण १८९५ में आरम्भ होकर १९११ में पूर्ण हुआ था। मन्दिर परिसर एवं आसपास ११५ सरोवर एवं कुण्ड हैं, जिनमें गंगासागर, परशुराम कुण्ड एवं धनुष-सागर अत्याधिक पवित्र कहे जाते हैं।

जानकी मन्दिर का निर्माण मध्य भारत के टीकमगढ़ की रानी वृषभानु कुमारी के द्वारा १९११ ईसवी में करवाया गया था। इसकी तत्कालीन लागत नौ लाख रुपये थी। इस कारण से स्थानीय लोग इसे नौलखा मन्दिर भी कहते हैं।

१६५७ में देवी सीता की स्वर्ण प्रतिमा यहां मिली थी और मान्यतानुसार सीता माता विवाह पूर्व यहीं रहतीं थीं। कहते हैं इस स्थान की खोज एक बैरागी शुरकिशोरदास ने की थी जब उन्हें यहां सीता माता की प्रतिमा मिली थी। असल में शूरकिशोरदास बैरागी ही आधुनिक जनकपुर के संस्थापक भी थे। इन्हीं संत ने सीता उपासना (जिसे सीता उपनिषद भी कहते हैं) का ज्ञान दिया था। मान्यता अनुसार राजा जनक ने इसी स्थान पर शिव-धनुष के लिये तप किया था। वर्तमान में इस मंदिर पर रामानंदी संप्रदाय के बैरागी साधुओं का प्रभुत्व है व श्री रामतपेश्वर दास वैष्णव जी इस मंदिर के महन्त हैं।

सीता जयंती और भगवान राम और माता जानकी के विवाह के अवसर पर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। कहते हैं कि भगवान राम ने यहीं पर माता सीता से विवाह के लिए स्वयंवर में भगवान शिव का धनुष तोड़ा था। आपको बता दें यहां मौजूद पत्थर के टुकड़े को धनुष का अवशेष कहा जाता है।

जानकी चौक, जनकपुर 45600, नेपाल  
समय

5:30 am–11 am, 4 pm–8:30 pm

Download Mere Ram App Now!!


Connect to Mere Ram App, anytime, anywhere!